नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में जलभराव की दिक्कत दूर करेगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने गुरुवार को कहा कि आगामी दिसंबर माह तक यहां से जलभराव की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। मंत्री ने जलभराव की दिक्कत को लेकर पिछली आप सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अपने 11 साल के कार्यकाल में इस इलाके से पानी निकासी के कोई बंदोबस्त नहीं किए। अब भाजपा सरकार इस क्षेत्र में सीवर लाइन बिछा रही है और उसे मुख्य नाले एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से भी जोड़ रही है। मंत्री ने कहा कि किराड़ी विधानसभा में शर्मा कॉलोनी निचला हिस्सा है जिसकी वजह से यहां आसपास के घरों एवं बारिश का पानी जमा हो जाता है। वर्ष 2020 के बाद से यहां जलभराव की समस्या ज्यादा बढ़ी है। इस व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.