गौरीगंज, जुलाई 1 -- जामो। किराए के विवाद में एक ई-रिक्शा चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। चालक की तरफ से बीच बचाव में आए कांग्रेस नेता की पुलिस कर्मियों से बहस हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक श्यामवीर ने रविवार की शाम एक महिला को गौरीगंज से जामो पहुंचाया था। आरोप है कि किराया मांगने पर महिला ने उसकी पिटाई कर दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं कांग्रेस नेता विनय दुबे भी पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेस नेता के बीच बहस हो गई। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.