गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बिशुनपुर नाहर रोड का है। गुरुवार की रात चोरों ने एक किराए के मकान को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। चोरों ने नकद सहित जेवरात की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशुनपुर नाहर रोड पर स्थित शशिकांत मिश्रा के मकान में किराए पर रह रहे राकेश प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ गुरुवार शाम भांजे के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। परिवार की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राकेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह परिवार के साथ घर लौटे और ...