गिरडीह, फरवरी 1 -- गिरिडीह। किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक 11 वीं में पढ़नेवाली छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा में शनिवार सुबह घटी है। आत्महत्या करने से पूर्व छात्रा ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर आत्महत्या करने जा रही हूं बचा सकते हो तो बचा लो मैसेज भेजा था। भाई ने संपर्क कर उसे समझाया भी था और आनन-फानन में उसके कमरे पर भी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा परंतु तब तक देर हो चुकी थी। छात्रा फांसी के फंदे से लटकर अपनी जान दे चुकी थी। आत्महत्या करने वाली छात्रा 17 वर्षीया पूजा कुमारी मंडल है। पूजा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कसियाडीह निवासी परमेश्वर मंडल की पुत्री है। छात्रा की आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। मृतका के भाई के बयान पर नगर पुलिस मामले में यूडी कांड अंकित करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.