बलिया, मार्च 8 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा से सटे घूरी बाबा के टोला में शनिवार सुबह महिला की लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। पश्चिम बंगाल के बंडेल की 22 वर्षीय मुन्नी कस्बा में रहकर आर्केस्टा में डांस करती थी। करीब दो साल पहले आर्केस्ट्रा में काम करने वाले इलाके के करमौता निवासी मंजीत वर्मा से उसने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों घूरी बाबा के टोला में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। शुक्रवार रात मंजीत काम पर चला गया, जबकि मुन्नी घर पर ही मौजूद थी। शनिवार सुबह वह लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बाहर से पत्नी को आवाज लगाई लेकिन जब आहट नहीं हुई तो खिड़की से अंदर झांका तो उसकी नजर फंदे से लटक रही लाश पर पड़ी। इसके बाद उसने शोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.