प्रयागराज, जुलाई 4 -- फतेहपुर के ललौसी निवासी महेश अवस्थी ने सिविल लाइंस थाने में उमेश सिंह व नितिन मुनीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कर्नाटक से नारियल पानी ट्रक से सिविल लाइंस के व्यापारी उमेश सिंह व नितिन मुनीम ने मंगाया था। जिसका कुल किराया एक लाख 55 हजार रुपये हुआ था। केवल 52 हजार रुपये ही दिया गया। बाकी का किराया मांगने पर आरोपित गाली-गलौज कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...