धनबाद, मई 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता मुहल्ले में मकान खोजने की बात कहते हुए बाइक सवार दो लड़के गुरुवार की शाम सरायढेला वृंदावन कॉलोनी पहुंचे। दोनों ने घर के बाहर बैठी एक महिला से किराए के मकान के संबंध में पूछताछ की। इसी बीच मौका पाकर एक उचक्के ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला के पुत्र राजीव कुमार सिन्हा ने मामले की शिकायत सरायढेला थाना में की है। राजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उनकी मां किरण सिन्हा शाम छह बजे अपने घर के बाहर बैठी थीं। दो लड़के बाइक से वहां पहुंचे। दोनों ने बगल के एक मकान के संबंध में पूछताछ की। उनकी मां ने दोनों को बताया कि उस घर वाले का नंबर उनके पास नहीं है। इसी बीच एक उचक्के ने चेन छीनी और दोनों आठ लेन होते हुए मेमको मोड़ की तरफ भाग गए। राजीव की सूचना पर सरायढेला पुलिस मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.