बुलंदशहर, मई 17 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला में किराएदार द्वारा मकान मालिक की पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराया तो साढे तीन माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री ने पेट दर्द की शिकायत की। जिसे लेकर वह चिकित्सक के पास गई। चिकित्सक ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया, तो वह साढ़े तीन माह के गर्भवती मिली। जब उसने अपनी पुत्री से पूछा तो, उसने डरते हुए बताया कि मकान में रहने वाले किराएदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी धमकी के चलते उसने इस बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.