फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- थाना उत्तर क्षेत्र में किसी बात को लेकर मकान मालिक व उसकी पत्नी को किरायेदार ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। मथुरा नगर गली नंबर 11 निवासी नंदराम अपनी पत्नी मोहिनी के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी मोहिनी बीमार है। उसका तीन माह से आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नंदराम सोमवार देर शाम को मेडिकल पर दवा लेने गए थे। तभी किरायेदार मोहनी के कमरे में आकर गाली- गलौज करने लगा। इस दौरान नंदराम भी घर आ गया। विरोध करने पर किरायेदार मारपीट पर उतर आया। आरोप है कि किराएदार ने चाकू महिला के हाथ में मार दिया। जिससे हाथ में काफी चोट आ गई है। किराएदार ने नंदराम के पैर में भी काट लिया। हंगामा देख वहा आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किरायेदार को पकड़ लिया। पुलिस को मारपीट की जानकारी दी। पुलिस न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.