गोपालगंज, फरवरी 2 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही खास गांव में रविवार की देर शाम किराएदार को बचाने गए एक युवक को उसके ही चचेरे भाई ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल मुन्ना यादव (45)को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर गोरखपुर रवाना हो गए। घटना के संबंध में जख्मी मुन्ना यादव की बेटी ने बताया कि उनके मकान में ओमप्रकाश यादव अपनी पत्नी सीमा देवी के साथ किराए पर रहते हैं। ओमप्रकाश यादव के साथ उनका चचेरा भाई वकील यादव काम करता था। काम के सिलसिले में दोनों बाहर गए थे, जहां मजदूरी की राशि ओमप्रकाश यादव ने वकील यादव को दे दी थी। इसके बावजूद वकील यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.