आगरा, फरवरी 24 -- शहर कोतवाली में चार वर्षीय बालिका से दुराचार के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर क्राइम सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गत दिवस घर में अकेली मिलने पर चार वर्षीय बालिका से दुराचार किया गया था। घर पहुंची मां को पीड़िता ने आपबीती बताई थी। मामले में पीडिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी बंटी पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी मोहल्ला नबाब गली जाटवान कासगंज को पुराने बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...