रामनगर, फरवरी 3 -- रामनगर। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने वाद्य यंत्र बजाने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर किरन कोटवाल को मंगलवार को शॉल ओढ़ाकर व पांच हजार रुपये नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कला क्षेत्र में आगे बढ़ती बाल प्रतिभाओं को सहयोग करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...