सीतापुर, जनवरी 3 -- संदना, संवाददाता । गोंदलामऊ विकास खंड में अस्थाई प्रमुख क्षेत्र पंचायत किरण अर्कवंशी पत्नी संजय अर्कवंशी को डीएम डॉ. राजागणपति आर ने नामित किया। यह आदेश जिलाधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख नमिता अवस्थी के निधन के बाद जारी किया। विकास कार्य न रुके इसके चलते डीएम ने अस्थाई प्रमुख नामित किया है। बताते चले कि नमिता अवस्थी लंबी बीमारी के बाद 26 नवंबर 2025 को निधन हो गया था। जिसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। सूचना खंड विकास अधिकारी गोंदलामऊ संदीप सिंह ने 31 दिसंबर 2025 को जिला प्रशासन को भेजी थी। डीएम ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए अस्थाई प्रमुख नामित किया। किरण वार्ड संख्या-34 (करूवामऊ-2) से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन अर्कवंशी है। उनके पति संजय अर्कवंशी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में प्रदेश महासचिव (मध्यांचल) का पद भी...