दरभंगा, फरवरी 14 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर बाजार स्थित एक आभूषण दुकान को बदमाशों ने गत गुरुवार की रात लूटने का प्रयास किया। लूट में विफल होने पर बदमाशों ने बगल के जूता-चप्पल दुकानदार विनोद यादव की पिटाई कर दी। दुकानदार विनोद के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर जमालपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आभूषण दुकान के टूटे ताले व शटर का मुआयना किया। चंद मिनटों के अंतराल पर बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू कर दी। घटना में जख्मी हुए बगलगीर दुकानदार विनोद यादव ने बताया कि रात करीब ढाई बजे 10-12 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाश आभूषण दूकान का ताला तोड़कर शटर तोड़ने लगे। खटखटाने की आवाज पर जब वह अपने घर से बाहर निकला तो बदमाशों ने उसके सिर पर फट्ठा से वार कर दिया, जिससे वह जख्मी...