नई दिल्ली, मार्च 8 -- अभिनव उपाध्याय नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में कार्यरत एसआई किरण सेठी वर्षों से राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हैं। किरण महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने के अलावा देह व्यापार में लिप्त रही महिलाओं को आत्मनिर्भर बना उनमें आत्मसम्मान जगाने का काम कर रही हैं। समाज के प्रति उनके इस योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। खेल में रुचि रखने वाली और जूडो कराटे विधा में प्रशिक्षित किरण कहती हैं कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी जब वह सुरक्षित और आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने बताया कि जब वह देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को रेस्क्यू करती थीं तो उनकी स्थिति देखकर बार-बार लगता कि यहां से निकलने के बाद उनका जीवन यापन कैसे होगा। इसलिए उनको मुख्यधारा में लाने के लिए मैं उनके लिए काम की व्यवस्था करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.