भागलपुर, मार्च 7 -- प्रखंड के प्रगति मैदान शेरमारी में चल रहे चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में किरनपुर शंभूगंज की टीम पहुंच गई। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में उसने मायागंज भागलपुर को 74 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले खेलते हुए किरनपुर ने 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 195 रन बनाए। जवाब में मायागंज की टीम 13.2 ओवर में महज 121 रन पर ही ढेर हो गई। अंपायर सूरज और अजय, कमेंटेटर गोलू शर्मा और रितेश प्रकाश थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.