गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मुख्य प्रधान डाकघर में कियोस्क मशीन अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसकी वजह से लोगों को खुद स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मुख्य प्रधान डाकघर में सुविधाओं में बढ़ोतरी करने एवं स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने में और सुगमता लाने के उद्देश्य से कियोस्क मशीन स्थापित की गई थी। इस मशीन के जरिए लोग डाकघर में आकर खुद ही स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक कर सकते है। वही इस मशीन के माध्यम से ही भुगतान की भी सुविधा लोगों को मिलनी है। लेकिन पिछले साल डाकघर में सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद तकनीकी कारणों की वजह से मशीन शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद मशीन के संचालन के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी गई एवं नए साल से इसे शुरू करने की योजना थी। डाक घर की सीनियर पोस्ट मास्टर ने बताया कि मशीन तकनीकी का...