मुरादाबाद, अगस्त 4 -- मुसावन के अंतिम सोमवार को रामगंगा विहार स्थित ओम शिव हरी मनोकामना मंदिर में कांवड़ियों ने तड़के से जलाभिषेक आरंभ कर दिया। यह दोपहर एक बजे तक चलता रहा। शाम को महिलाओं ने कीर्तन किया। अंत में महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया। पूजन पंडित हरिचंद्र जोशी ने कराया। उधर शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार में भी तड़के से जलाभिषेक आरंभ हुआ। दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। मंदिर में संदीप जैन एवं अंजलि जैन ने रुद्राभिषेक कराया। इसे पंडित हेंमत भट्ट एवं देवेंद्र ओझा ने संपन्न कराया। सायं महिलाओं ने कीर्तन किया। व्यवस्था में मंदिर प्रबंधक गोरखनाथ प्रसाद, राधे मोहन शर्मा्र निमित जायसवाल, सोनी अग्रवाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
		
			Click here to read full article from source
			
			To read the full article or to get the complete feed from this publication, please 
Contact Us.