नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को बायोपिक फिल्म 'कमाल और मीना' में मीना कुमारी के रोल के लिए फाइनल किया गया है। बॉलीवुड की ट्रैजिडी क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक फिल्म बीते काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई थी। दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। फिल्म से जुड़ी अन्य डिटेल्स का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।मां बनने के बाद होगा पहला प्रोजेक्ट मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी को इस फिल्म के लिए फाइनल किए जाने से पहले कई महीने तक मेकर्स उनके साथ बातचीत करते रहे। जुलाई में एक्ट्रेस के मां बनने के बाद यह उनका पहला प्रोजेक्ट होगा। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने मिड-डे को बताया, "कियारा के तौर पर डायरेक्टर को एक ऐसी एक्ट्रेस मिल गई हैं जो ...