गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ईद पर सेंवइयों की खूब मांग रहती है। ऐसे में दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग सेंवई खरीदने को पहुंच रहे हैं। सर्वाधिक मांग वाराणसी की किमामी सेंवई की है। यह 130 से 140 रुपये किग्रा बिक रहा है। सेंवई के साथ ही ड्राई फ्रूट और खोआ की मांग बढ़ गई है। रंग बिरंगी सेंवइयों से बाजार पटा हुआ है। बाजार में (किमामी) डब्बे के साथ ही सादा सेंवई की डिमांड बढ़ गयी है। ईद-उल फितर का त्योहार की बात हो तो सेंवई का स्वाद मुंह में आने लगता है। इस समय बाजारों में कई तरह की लच्छेदार, तली हुई सेंवई, सादा, डिब्बे में पैक, फेनी आदि कई प्रकार की सेंवइयों से बाजार सजा हुआ हैं। ईद के दिन घरों में कई तरह की सेंवइयां बनाई जाती हैं। दुकानदार सिद्दीकी अली का कहना है कि बाजार में सबसे अधिक किमामी सेंवई 130 से 140 रुपये प्रति कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.