चम्पावत, फरवरी 14 -- किमतोली-रौंसाल सड़क में हॉटमिक्स होगा। इसकी स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने इसके लिए सीएम धामी का आभार जताया। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर ने बताया कि वर्षों से लोग किमतोली-रौंसाल सड़क में हॉटमिक्स करने की मांग कर रहे थे। कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को सीएम धामी के सम्मुख रखा। जिस पर सीएम ने पूर्व में लोहाघाट आकर इसकी घोषणा की थी। जिसमें अब इस सड़क में 20 किमी हिस्से में हॉटमिक्स की स्वीकृति मिल गई है। बताया कि 12.18 करोड़ रुपये से हॉटमिक्स किया जाएगा। इससे मड़, मानाढुंगा, बलाना, बोराबुंगा, बिंडा तिवारी, नाकोट खोलिया, बांकू, चौडला, कुनाड़ी, कमलेड़ी, सुल्ला, पासम, मटियानी, मंडुवा, डुंगराबोरा, कायल आदि की करीब 25 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। लोगों ने सीएम धामी का आभार जताया है।

हिंदी ह...