बरेली, फरवरी 23 -- खाद्य औषधि विभाग ने रविवार को खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल लिए। सहायक आयुक्त अक्षय गोयल ने बताया कि अर्श किराना स्टोर बंडिया सीबीगंज से बेसन का, किप्स स्वीट्स सिविल लाइंस से लड्डू का, अर्श किराना स्टोर भोजीपुरा से अमूल प्योर घी का, गुप्ता डेयरी से पनीर का, दीनानाथ एंड संस नावाल्टी चौराहे से दही का एक नमूना संग्रहित किया। सभी नमूने खाद्य विश्लेषक यूपी को भेजे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...