नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- बिहार में आज आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है। वोटिंग खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद एग्जिट पोल का दौर शुरू हो जाएगा। पिछले कई साल से एग्जिट पोल के जरिए यह अनुमान लगाया जाता रहा है कि चुनाव में जीत किसे मिलेगी। हालांकि समय के साथ एग्जिट पोल की सटीकता और विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे हैं। भारत में जहां एग्जिट पोल बड़े पैमाने पर होते हैं। वहीं, कई अन्य देशों में एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एग्जिट पोल्स के प्रति भरोसे में कमी दर्ज की गई है। अध्ययनों में यह पाया गया है कि लोगों को अब परिणाम-पूर्व चुनावी सर्वे में बहुत ज्यादा भरोसा नहीं रह गया है। इसकी कई वजहें बताई गई हैं। बहुत से वोटर अपनी पसंद बताने से इनकार कर देते हैं। इसके अलावा वह गलत जवाब भी दे सकते हैं। ऐसी भी आशंकाएं रहती हैं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.