भदोही, जनवरी 4 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर औराई स्थित एक प्रतिष्ठान में चल रहे सात दिवसीय किन्नर महा सम्मेलन में छठवें दिन रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में रथ पर सवार होकर किन्नर हस्तियां बैंड बाजा संग निकलीं तो दृश्य देखते ही बन रहा था। तीन मंदिरों में घंटा चढ़ाने के साथ ही मजार पर चादर चढ़ाया गया। रथ बग्गी पर सवार किन्नर हस्तियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। औराई स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में सात दिवसीय महा सम्मेलन चल रहा है। औराई थाना के पास स्थित मंदिर में 11 किलो का घंटा चढ़ाया गया। थाना के पास स्थित मंदिर में घंटा चढ़ाने के साथ ही किन्नर रथ पर सवार होकर बैंड बाजा और डीजे संग सर्विस लेन से घोसिया की तरफ बढ़े। घोसिया के पास स्थित राजापुर में रीना किन्नर के मकान के पास...