लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में गुरुवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि किन्नर समाज के बारे में उनकी समस्याओं के बारे में विधानसभा में चर्चा होना ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किन्नर समाज के लिए कई कार्य किए हैं। उनके इस बयान पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें व प्रश्न करने वाले सपा सदस्य सचिन यादव को धन्यवाद कहा। दरअसल, प्रश्नकाल में सपा के सचिन यादव ने किन्नरों की समस्या का मुद्दा उठाया। इस पर असीम अरुण ने बड़ी ही सहजता और स्वागतभाव में उनकी सराहना की और किन्नरों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे काम का विस्तार से जानकारी दी। असीम अरुण ने कहा कि किन्नर कार्ड बनाया गया है और किन्नर कल्याण बोर्ड बना है। किन्नरों की समस्याओं के निपटारे के लिए एक पोर्टल भी बनाया गय...