बिजनौर, फरवरी 12 -- बिजनौर। शहर कोतवाली परिसर में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद के मामले में अब पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की है। एसपी अभिषेक झा ने निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नवनियुक्त शहर कोतवाली थानाध्यक्ष ने दूसरे पक्ष की हाजी रानी सहित आठ किन्नरों का चालान कर दिया। गौरतलब हो कि 10 फरवरी को शहर कोतवाली परिसर में फैसले को आए किन्नर हाजी रानी व मुस्कान के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना के बाद तत्कालीन कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी द्वारा केवल एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एक पक्ष के किन्नरों सहित 14 का चालान कर दिया था। इसे एसपी अभिषेक झा ने एक तरफा कार्रवाई मानते हुए गंभीरता से लिया था। एसपी ने निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद सीओ सिटी संग्राम सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.