बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं, संवाददाता। किन्नरों की आपसी रंजिश को लेकर एक महिला के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एसएसपी से शिकायत की गई। आरोप है कि आपत्तिजनक ऑडियो भी वायरल की गई, जिसमें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उझानी कोतवाली के मोहल्ला के व्यक्ति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मजदूरी कर अपनी पत्नी और तीन बच्चों का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी का भाई बचपन से किन्नर था और करीब 12 वर्ष पहले किन्नरों के समूह में शामिल हो गया। गुरुद्वारा नाम दिए जाने के बाद वह उझानी, बिल्सी, मुजरिया और कछला क्षेत्रों में बधाई मांगता है। आरोप है कि कुंवरगांव का एक किन्नर उससे रंजिश रखता है।...