झांसी, फरवरी 14 -- झांसी (बबीना)। बबीना के खैलार के मोहल्ला सुभाषनगर में एक अनूठी शादी हुई। गरीब बेटी हाथ पीले करने को किन्नर समाज आगे आया। न सिर्फ उन्होंने रीति-रिवाज से शादी कराई बल्कि उसका कन्यादान भी किया। उपहार दिए और विदाई के वक्त सभी की आंखें नम हो गईं। सुभाष नगर निवासी सुनीता पत्नी पप्पू रायकवार की बेटी चंचल रायकवार के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। बेटी की शादी को लेकर परिजन चिंतित थे। ऐसे में पड़ोस में रहने वाली चांदनी किन्नर ने परिवार की परेशानी को समझते हुए स्वयं आगे आकर विवाह की संपूर्ण जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। चांदनी किन्नर ने अपनी चेला मुस्कान एवं अन्य साथियों के सहयोग से विवाह की सभी तैयारियां कराईं। विवाह समारोह में उन्होंने मां की भूमिका निभाते हुए विधि-विधान के साथ कन्यादान किया। इतना ही नहीं, दहेज स्वरूप आवश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.