कौशाम्बी, मई 13 -- सैनी कोतवाली में नेहा किन्नर निवासी दुर्गा कॉलोनी, पाता, मंझनपुर ने केस दर्ज कराया है। नेहा किन्नर का आरोप है कि किन्नर छेद्दू किन्नर उर्फ छाया मिश्रा अवैध कार्यों में लिप्त है। छाया मिश्रा पर नेहा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही बताया है कि वह मनमाने तरीके से वसूली करती है। लोगों को परेशान करती है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं नेहा ने छाया मिश्रा से अपनी जान का खतरा बताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...