नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बांग्लादेशी किन्नर के भेष में जहांगीरपुरी और आजादपुर इलाके में भीख मांग रहे थे। इन्हें उनके देश भेजने के लिए एफआरआरओ को सौंप दिया गया है। डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए स्पेशल सेल बनाई गई है। सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी किन्नर के भेष में आजादपुर सब्जी मंडी इलाके में आते हैं। इस पर चारों को दबोच लिया गया। पकड़े गए लोगों की पहचान अरमान, जाहिद, आरिफ और बाबुल के रूप में हुई है। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि भारत में अवैध रूप से आने के पहले उन्होंने महिला की तरह दिखने के लिए एक छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.