हरिद्वार, जून 4 -- हरिद्वार, संवाददाता। गंगा दशहरा को लेकर श्री गुरु मोती महंत सेवा आश्रम में चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया गया। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर उर्मिला नंद गिरि के सानिध्य में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में कई राज्यों से आए किन्नर और श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर उर्मिला नंद गिरि ने कहा कि गंगा दशहरा सनातनियों के प्रमुख त्योहार में से एक है जो गंगा नदी की पवित्रता को समर्थित है। गंगा दशहरा के दिन भगवान शिव की जटाओं से गंगा नदी की उत्पत्ति हुई थी इसलिए गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा में स्नान करने से पापों की मुक्ति मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.