पीलीभीत, सितम्बर 6 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी पप्पी किन्नर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 31 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे वह और उसके साथी बधाई बजाकर वापस आ रहे थे। मोहल्ला खुदागंज के समीप पहले से घात लगाए बैठे शांति किन्नर, काजल, सिमरन किन्नर, रेखा किन्नर, मेराज किन्नर, ढोलक वादर अमीरा, हरिओम और छह सात अज्ञात लोगों ने उसे और उसके साथी सोमन किन्नर, कशिश किन्नर, राज कुमार किन्नर के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। लांत घूंसों से मारपीट करते हुए गला दबाया गया। आरोपियों ने 15 हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.