हापुड़, मार्च 10 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा स्थित शहनाई मंडप के पास बधाई लेने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने किन्नरों के दो सहयोगियों पर चाकू, लोहे की पंच व तमंचे की बट से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल में रैफर किया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ जनपद के खरखौदा के मोहल्ला मनिहार वाली गली निवासी रिया शर्मा ने बताया कि वह किन्नर मां मुस्कान चौधरी की शिष्य हैं। वह अपने क्षेत्र में लोगों के यहां शादी विवाह व बच्चों के जन्म पर बधाई डालने का कार्य करती हैं। छह मार्च की रात लगभग 12 बजे वह अपनी साथी तन्नू, रिया राठौर, जोया, ढोलक बजाने वाले आजाद व चालक पंकज के साथ शहनाई मंडप में बधाई डालने गई थीं। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.