कानपुर, दिसम्बर 18 -- सनिगवां में नेग लेने के विवाद में किन्नरों के दो पक्षों में नवंबर में मारपीट हुई थी। इस मामले में कार्रवाई न होने से नाराज किन्नरों के एक पक्ष ने गुरुवार रात को चकेरी थाने का घेराव कर हंगामा किया और गेट पर बैठकर नारेबाजी भी की। जिसके बाद पुलिस ने किन्नरों को समझाकर और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बीते नवंबर में सनिगवां में एक शादी समारोह में नेग लेने को किन्नरों के दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने चकेरी थाने में शिकायत की थी। लेकिन मामले में कार्रवाई न होने पर किन्नर काजल समेत उनके साथी गुरुवार रात चकेरी थाने पहुंचे। इस दौरान किन्नर काजल का आरोप है कि उनके क्षेत्र सनिगवां में नेग लेने के लिए अन्य क्षेत्र से किन्नर आते हैं, विरोध पर मारपीट करते हैं। पूर्व में कई बार विवाद...