प्रयागराज, जनवरी 12 -- पिछले कई दिनों से फाफामऊ क्षेत्र में किन्नरों की टोली नेग के नाम पर वसूली कर रही है। आरोप है कि किन्नर लोगों के साथ दुर्व्यवहार और हंगामा कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने फाफामऊ थाने में जबरन छत के रास्ते घर में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश और मारपीट करने की तहरीर दी है। पुरानी चुंगी फाफामऊ के दीपक प्रजापति का आरोप है कि उन्होंने अपने पुराने घर को तोड़कर नया मकान बनवाया है। किन्नर नए मकान का नेग लेने के लिए घर में जबरन घुस आए। 21 हजार रुपये मांगने लगे। असमर्थता जताने पर किन्नरों ने घर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के साथ अभद्रता की। फिर पांच हजार रुपये देने पड़े। इसी तरह पुराने फाफामऊ गांव के गिरधारी लाल ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को कुछ दिन पहले बेटी पैदा हुई है। सोमवार को आधा दर्जन किन्न...