बागपत, फरवरी 14 -- बड़ौत। छछरपुर गांव में इलाके को लेकर शनिवार को किन्नरों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित किन्नरों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को तहरीर दी गई। किन्नर चांदनी ने बताया कि वह असगर गुरू लैला, काजल, रानी आदि मंगलामुखियों के साथ शनिवार को छछरपुर गांव में बधाई मांगने के लिए गई। आरोप है कि गाजियाबाद रहने वाले कई मंगलामुखियों ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बताया कि हमलावर तमंचा भी लिए हुए थे। आरोप है कि नगर के रहने एक मंगलामुखी के इशारे पर उन्होंने हमला किया और वहीं उन्हें शरण दे रहा है। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि चांदनी पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.