मोतिहारी, जनवरी 11 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका घोड़ासहन रोड में भारतमाला ओवरब्रिज के समीप शनिवार की रात्रि किन्नर के दो गुटों में मारपीट हो गयी, जिसमें कई किन्नर जख्मी हो गये। मामले में एक किन्नर ढाका थानान्तर्गत बिसरहिया निवासी रेणु किन्नर ने कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन के समीप रह रहे मुस्कान किन्नर, शैफ अली, मुस्कान उर्फ जावेद, लाडली किन्नर सहित छह सात अन्य अज्ञात पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ढाका थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस ने नामजद सभी किन्नरों को हिरासत में ले लिया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रक्सौल से जब वे अपने क्षेत्र का कागज लेकर लौट रहे थे तो ओवरब्रिज के समीप जब वे टेम्पु से उतरे तो सभी ने घेरकर चाकू से वार किया तथा लाठी, डंडा से मारकर जख्मी कर दिया। साथ ही दस हजार रुपये नकद व जेवरात छिनकर वे सभी भाग गये। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.