पिथौरागढ़, मार्च 24 -- पिथौरागढ़। किनीगढ़-चिमुशी के डेढ़ हजार से अधिक ग्रामीणों का आखिरकार सड़क का सपना पूरा हो गया। जिला पंचायत ने इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। नवनिर्मित सड़क का जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा ने विधिवत रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को पैदल आवाजाही नहीं करनी होगी। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिरेंद्र बोहरा, ग्राम प्रधान प्रशासक मोहन तिवारी , विनोद भट्ट, विनोद मेहरा, धरम कार्की, भैरव, ललित शौर्य, नारायण सोराडी, रमेश खत्री आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.