कानपुर, दिसम्बर 8 -- कानपुर दक्षिण। किदवईनगर में नशेबाज से टकराकर गिरीं स्कूटी सवार युवतियों की मदद करना मार्बल कारोबारी को भारी पड़ गया। पड़ोसी दुकानदार युवतियों की गलती बताकर कारोबारी का विरोध करने लगा। बात बढ़ी तो दुकानदार का परिवार भी आ गया और गालीगलौज के बाद पथराव कर दिया। इससे हमीरपुर रोड की मुख्य सड़क पर अफरातफरी मच गई। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जूही गोशाला हमीरपुर रोड पर अनुराग दुआ की भारत मार्बल नाम से दुकान है। अनुराग के मुताबिक शाम करीब आठ बजे स्कूटी सवार दो छात्राएं पैदल जा रहे नशेबाज को बचाने में टकराकर गिर गईं थीं। वह मौके पर पहुंचे और दोनों छात्राओं को उठाने के बाद उन्हें जाने दिया। नशेबाज भी उठकर जाने लगा, तभी पड़ोस में लोहे की अलमारी बेचने वाले ने छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.