बक्सर, फरवरी 24 -- - राजगीर, नालंदा, सारनाथ समेत कई धरोहरों का किया शैक्षणिक भ्रमण: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय कैंब्रिज स्कूल द्वारा शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा-वार निर्धारित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के भ्रमण के माध्यम से छात्रों ने पुस्तकीय ज्ञान को प्रत्यक्ष अनुभव से जोड़ने का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम के तहत नन्हे विद्यार्थियों ने स्थानीय राजगढ़ का भ्रमण कर स्थानीय विरासत से परिचय प्राप्त किया। इसके अलावे डुमरेजनी मंदिर, कोपवां काली मंदिर, दुल्हापुर सूर्य मंदिर, बक्सर संग्रहालय, नवलखा मंदिर, गहमर मंदिर, सासाराम शेरशाह सूरी का मकबरा और ताराचंडी मंदिर, सारनाथ मंदिर व सर्ववेद मंदिर और राजगीर एवं नालंदा दौरा कर अल...