मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- गोरौल। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रूसूलपुर कोरीगांव में शुक्रवार को पुस्तकालय के लिए किताबें एवं टीएलएम उपलब्ध कराई गई। आरपीसीजे हाईस्कूल बेलवरघाट के शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि छात्रों का सच्चा साथी किताब ही है। किताबें जीवन के हर पड़ाव पर हमारा मार्गदर्शन करती हैं। हाईस्कूल बेलवरघाट के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने कहा कि पुस्तकों से हमें ज्ञान के अलावा नैतिकता की शिक्षा भी मिलती है, जो हमारे दैनिक जीवन के लिए उपयोगी है। नवसृजित प्राइमरी स्कूल रूसूलपुर कोरीगांव के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के बीच मुफ्त लेखन सामग्री वितरण करना और विद्यालय के पुस्तकालय के लिए पुस्तक उपलब्ध कराना एक सराहनीय कार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.