सीतापुर, जनवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी खालिद अंजुम का स्वागत पुष्पगुच्छ व शाल देकर किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक समिति की अंजली सिंह, मांधाता सिंह व संस्थापक उदय प्रताप सिंह ने गुब्बारे छोड़ कर किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को विजेता बताते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं प्रबंधक अंजली सिंह ने बताया कि किताबी ज्ञान के साथ शारीरिक प्रशिक्षण भी जरूरी है। विभिन्न प्रतियोगिता जैसे रेस, पिरामिड, डंबल, लेजिम, हूला हूप, डांस ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य प्रतीक गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...