घाटशिला, सितम्बर 15 -- घाटशिला। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नाम से अपर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। घाटशिला के कीताडीह में आदिवासी दिशोम जाहेरस्थान (धार्मिक स्थल),सिदु कान्हू हुलगारिया डाही को उजाड़ने के झारखंड सरकार एवं पूर्वी सिंहभूम प्रशासन के प्रयासों के खिलाफ तथा उसके संरक्षण हेतु आग्रह किया गया है। लखन मार्डी ने कहा आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति पर आक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किताडीह में स्थित दिशोम जाहेरस्थान को अवैध रूप से एवं फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से प्रशासन द्वारा आदिवासी जमीन को हड़पना, पार्क बनाना गैर कानूनी है। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पारंपरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.