नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए। दूसरी पारी के 12वें ओवर के दौरान शॉर्ट कवर पर फील्डिंग के दौरान फॉफ डु प्लेसिस के एक शॉट से रहाने के दाहिने हाथ में चोट आई। उसके बाद वह बाकी बचे मैच में नहीं दिखे। केकेआर ने 14 रन से मैच तो जीत लिया लेकिन कप्तान की चोट कहीं उसे भारी न पड़ जाए। बुधवार को केकेआर का मेडिकल स्टाफ उनकी जांच करके चोट की गंभीरता का पता लगाएगा। चोट लगने के बाद रहाणे फील्ड से बाहर चले गए और उसके बाद मैच पूरा होने तक ग्राउंड पर नहीं आए। उनके हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। उनके चोटिल होने के बाद बाकी के मैच में सुनील नरेन ने कप्तानी की। रहाणे की चोट केकेआर के लिए चिंता की बात है। आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टीम 10 मैच में 9 अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.