नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Gold Silver Rate Today: 30 जनवरी को सोने-चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी 27% टूटी, जो MCX पर अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है और इससे निवेशकों को एक ही दिन में 1 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। सोने में भी 13 साल में सबसे तेज 12% की गिरावट दर्ज की गई। इससे बाजार का मनोबल गिरा है और निवेशक अगली दिशा तलाश रहे हैं।बजट के मद्देनजर MCX पर रविवार को विशेष सत्र 1 फरवरी, रविवार यानी आज केंद्रीय बजट 2026 पेश पेश होगा। इसके मद्देनजर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) रविवार को विशेष व्यापार सत्र के लिए खुलेगा। एक्सचेंज मानक बाजार समय के अनुसार लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित करेगा। विशेषज्ञों की राय: गिरावट चिंता की बात नहीं वित्तीय कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पोन्मुदि आर का कहना है कि सोने-चांदी में यह तेज गिरावट ब...