कानपुर, दिसम्बर 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के जूनियर व उभरते खिलाड़ियों के लिए पहली बार आयोजित हुई किड्स प्रीमियर लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें आईसीसी एकादश और पालीवाल एकादश ने जीत हासिल कर शानदार शुरुआत की। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में आईसीसी एकादश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज आदित्य प्रजापति ने 68 गेंदों पर 136 रन की शतकीय पारी खेली। आदित्य ने 23 चौके और एक छक्का जड़ा। जवाब में जैनिथ एकादश 7.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर महज 16 रन ही बना सकी। आईसीसी एकादश के आशीष के पांच और अनु के दो विकेट की घातक गेंदबाजी के सामने जैनिथ एकादश के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। जबकि, चार बल्लेबाज सिर्फ एक रन ही बना सके। सर्वाधिक तीन रन कप्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.