मथुरा, अप्रैल 19 -- मथुरा। सीएई क्रिकेट एकेडमी में अंडर 14 एवं अंडर 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए केपीएल-2 टूर्नामेंट हो रहा है। इमसें कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता हैं। इसका पहला ट्रायल 23 मार्च को रखा था। इसमें करीब 300 में से 225 खिलाड़ी ऑक्शन में सलेक्ट किए गए हैं। अब दूसरा ट्रायल 20 अप्रैल को सुबह 8 बजे से होगा। इसमें जो खिलाड़ी अच्छा करेंगे उनका फिर से ऑक्शन के माध्यम से प्रत्येक फ्रैंचाइजी 16 खिलाड़ी खरीदेगी। कुल आठ फ्रैंचाइजी रहेंगी। इसमें प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी अंडर 14 और बाकी खिलाड़ी अंडर 17 ऑक्शन में फ्रैंचाइजी खरीदेंगी। इसमें बालिका भी प्रतिभाग करेंगी। ट्रायल सफेद किट में होगा। सभी खिलाड़ी स्पोर्ट्स शूज और किट साथ लाएं, सिलेक्टर की भूमिका रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी जगदीश अग्रवाल और एनसीए स्पेशलिस्ट कैलाश सोलंकी निभाएंगे।

हि...