मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- कस्बे के किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मीरापुर कस्बे की शिक्षण संस्था किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बिजनोर सांसद की पत्नि यशिका चौहान व मीरापुर विधायक की पुत्री सुश्री सुप्रिया पाल ने संयुक्त रूप माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी। उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों के नृत्य और प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक विभोर डागा और स्कूल प्रधानाचार्य मंजू डागा ने कक्षा छठी की आयुषी धारीवाल को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित कर सभी प्रतिभागी छात्र-...