बोकारो, दिसम्बर 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 4-एफ में स्थित किड्डेन प्लेग्रुप में बुधवार को क्रिसमस का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-नन्हे बच्चे सांता क्लॉज के रूप में सजे हुए नज़र आए। जिन्होंने अपनी मासूम अदाओं से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने मधुर क्रिसमस कैरोल्स पर नृत्य कर माहौल को खुशियों से भर दिया। किड्डेन प्लेग्रुप की संस्थापिका मधुलिका ने कहा क्रिसमस प्रेम व भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को उपहार भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...