नई दिल्ली, जनवरी 20 -- रांची में दो बच्चों के गायब होने और कई दिनों के बाद बरामदगी के बाद अब लगातार बच्चों की बरामदगी हो रही है। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से लापता 12 साल का कन्हैया कुमार 61 दिन बाद सोमवार को चंदवारा के उरवां से बरामद किया गया। बरामदगी एक मछली दुकान से की गई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बिहार के हाजीपुर का है। उसके पिता का नाम अर्जुन साव है, जो ओरमांझी में मौसी के घर रहकर हलवाई का काम करते हैं। मछली दुकानदार राजा कुमार ने बताया कि हाजीपुर से ओरमांझी जाने के दौरान बस चालक ने कन्हैया को उरवां के आगे उतार दिया था। उसने उसे देखा और अपने पास रख लिया। इधर, कोडरमा डीएसपी रतिभान सिंह ने बताया कि कन्हैया का अपहरण हुआ था या वह खुद गायब हुआ था, इसकी जांच हो रही है। परिजनों के अनुसार, कन्हैया 22 नवंबर 2025 की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.